FAQ

Roblox पर सिम्युलेटर गेम्स क्या हैं?

सिम्युलेटर गेम्स (या संक्षेप में सिम्स) ऐसे एक्सपीरिएंस हैं, जहाँ प्लेयर्स असल दुनिया की ऐक्टिविटी की नकल करते हैं, जैसे कि वर्चुअल बिज़नेस मैनेज करना या ऐसे काम करते हैं जिनके लिए खास स्किल की ज़रूरत होती है, जैसे कि तलवार घुमाना. इनके ज़रिए वे आगे के लेवल पर जाते हैं, करेंसी कमाते हैं और रिवॉर्ड जीतते हैं.

क्या मैं अपने फ़्रेंड्स के साथ सिम्युलेशन गेम्स खेलूँ?

Roblox पर ऐसे कई सिम्युलेशन गेम्स हैं, जिनमें प्लेयर्स टीम बनाकर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. Roblox पर फ़्रेंड्स के साथ खेलने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें.

किन डिवाइस पर Roblox के सिम्युलेशन गेम्स खेले जा सकते हैं?

Roblox पर सिम्युलेशन गेम्स कई डिवाइस पर खेले जा सकते हैं और इनमें कई अलग-अलग कंट्रोल सेटअप का इस्तेमाल किया जाता है. हर गेम के जानकारी पेज पर देखें कि वह आपके डिवाइस पर खेला जा सकता है या नहीं.

ज़्यादा जानने के लिए, कृपया Roblox की मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़ी शर्तें देखेंं.

कौन-से सबसे अच्छे फ़्री सिम्युलेशन गेम्स ऑनलाइन खेले जा सकते हैं?

Roblox पर कंप्यूटर, मोबाइल और कंसोल प्लैटफ़ॉर्म पर फ़्री में खेले जाने वाले सिम्युलेशन गेम्स की एक बड़ी, लगातार बढ़ रही लाइब्रेरी मिलती है. चाहे आप आराम करना चाहें और खुद के वर्चुअल पालतू जानवरों की देखभाल करना चाहें, सुशी शेफ़ के तौर पर काम करना चाहें या अपना खुद का ड्रीम थीम पार्क बनाना चाहें, Roblox पर किसी भी मूड या पसंद के मुताबिक कई सारे शानदार सिम्युलेटर गेम्स मौजूद हैं.