FAQ
ऑनलाइन खेलने के लिए, सबसे अच्छे फ़्री सर्वाइवल गेम्स कौन से हैं?
Roblox पर कंप्यूटर, मोबाइल और कंसोल प्लैटफ़ॉर्म पर फ़्री में खेले जाने वाले सर्वाइवल गेम्स की एक बड़ी, लगातार बढ़ रही लाइब्रेरी मिलती है. Roblox पर किसी भी मूड या पसंद के मुताबिक कई सारे शानदार सर्वाइवल गेम्स मौजूद हैं, फिर चाहे आपको ज़ॉम्बी की भीड़ से लड़ना पसंद हो या शिकार करना, क्राफ़्टिंग करना और शेल्टर बनाना या फिर दोस्तों के साथ प्राकृतिक आपदाओं से बचकर निकलना.
क्या Roblox पर मेरे पास फ़्रेंड्स के साथ सर्वाइवल गेम्स खेलने का विकल्प है?
Roblox पर ऐसे कई सर्वाइवल गेम्स हैं, जिनमें प्लेयर्स टीम बनाकर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. Roblox पर फ़्रेंड्स के साथ खेलने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें.
आम तौर पर Roblox सर्वाइवल गेम में क्या किया जाता है?
हालाँकि नियम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन स्टैंडर्ड सर्वाइवल गेमप्ले में आम तौर पर स्वास्थ्य, ऊर्जा, भूख और हाइड्रेशन जैसी ज़रूरी परिस्थितियों में मैनेज करना शामिल होता है. प्लेयर्स को रिसोर्स इकट्ठा करने, बेहतर टूल्स बनाने, सुरक्षात्मक संरचनाएँ बनाने और कंप्यूटर के कंट्रोल में खेल रहे दुश्मनों या कभी-कभी अन्य प्लेयर्स से अपना बचाव करने के लिए खतरनाक वातावरण को एक्सप्लोर करना होगा.
क्या मुझे ओपन-वर्ल्ड सर्वाइवल गेम्स खेलने के लिए, एक बेहद आधुनिक कंप्यूटर की ज़रूरत है?
नहीं, आपको महँगे सेटअप की ज़रूरत नहीं है. Roblox की सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि इसे ऐसे बढ़िया तरीके से ऑप्टिमाइज़ किया गया है कि यह कई तरह के डिवाइस पर चल सकता है. इसलिए, Roblox पर सबसे अच्छे सर्वाइवल गेम्स का मज़ा सीधे अपने स्टैंडर्ड कंप्यूटर, स्मार्टफ़ोन, टैबलेट या कंसोल पर लिया जा सकता है.
किन डिवाइस पर Roblox के सर्वाइवल गेम्स खेले जा सकते हैं?
Roblox पर सर्वाइवल गेम्स कई डिवाइस पर खेले जा सकते हैं और इनमें कई अलग-अलग कंट्रोल सेटअप का इस्तेमाल किया जाता है. हर गेम की जानकारी वाले पेज पर देखें कि वह आपके डिवाइस पर खेला जा सकता है या नहीं.
ज़्यादा जानने के लिए, कृपया Roblox की मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़ी शर्तें देखेंं.