FAQ

Roblox पर किस तरह के स्पोर्ट्स गेम्स हैं?

Roblox में आपके सभी पसंदीदा स्पोर्ट्स के लिए रोमांच से भरपूर गेम्स हैं, जिनमें बास्केटबॉल, टेनिस, फ़ुटबॉल, सॉकर, वॉलीबॉल, गोल्फ़ और रेसिंग शामिल हैं. Roblox के कई स्पोर्ट्स गेम्स में रीयल-लाइफ़ जैसा रोमांच मिलता है, वहीं कई गेम्स में इतना ज़्यादा रोमांच और ट्विस्ट होते हैं कि वे आपके गेमप्ले को अलग ही लेवल पर ले जाते हैं.

क्या मैं Roblox पर दोस्तों के साथ को-ऑप स्पोर्ट्स गेम्स खेल सकता/सकती हूँ?

Roblox में कई तरह के कोऑपरेटिव (को-ऑप) स्पोर्ट्स गेम हैं, जिन्हें दोस्तों के साथ खेला जा सकता है. Roblox पर दोस्तों के साथ खेलने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें.

अभी Roblox पर सबसे पॉप्युलर स्पोर्ट्स गेम्स कौन से हैं?

Roblox में हमेशा नए गेम जोड़े जाते हैं, इसलिए Roblox पर सबसे पॉप्युलर स्पोर्ट्स गेम हर हफ़्ते बदल सकता है. कुछ स्पोर्ट्स गेम्स जो Roblox पर हमेशा पॉप्युलर रहे हैं, वे हैं Volleyball Legends, Super League Soccer और Racket Rivals.

क्या Roblox पर ऑफ़िशियल स्पोर्ट्स गेम्स हैं?

दुनिया की कई सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग के ऑफ़िशियल गेम्स Roblox पर हैं, जिनमें NFL Universe Football, NHL Blast और Super League Soccer शामिल हैं.

किन डिवाइस पर Roblox के स्पोर्ट्स गेम्स खेले जा सकते हैं?

Roblox पर स्पोर्ट्स गेम कई डिवाइस पर खेले जा सकते हैं और इनमें कई अलग-अलग कंट्रोल सेटअप का इस्तेमाल किया जाता है. हर गेम का जानकारी पेज देखकर पता लगाएँ कि वह आपके डिवाइस पर काम करता है या नहीं. ज़्यादा जानने के लिए,

कृपया Roblox कीमोबाइल और कंप्यूटर से जुड़ी शर्तें देखें.

क्या मेरे पास दोस्तों के साथ Roblox पर स्पोर्ट्स गेम्स खेलने का विकल्प है?

Roblox पर प्लेयर्स एक दूसरे के साथ मिलकर खेल सकते हैं. ज़्यादातर स्पोर्ट्स गेम में प्लेयर्स टीम बनाकर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. Roblox पर दोस्तों के साथ खेलने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें.