FAQ
Roblox पर किस तरह के शूटर गेम्स उपलब्ध हैं?
Roblox पर किसी भी मूड या पसंद के मुताबिक कई सारे शूटर गेम्स मौजूद हैं. लोकप्रिय सबजॉनर में फ़र्स्ट-पर्सन शूटर्स (FPS), बैटल रोयाल, टैक्टिकल शूटर गेम्स और को-ऑप सर्वाइवल गेम्स शामिल हैं, जिनमें आप दुश्मनों की लहरों से लड़ते हैं.
क्या अपने फ़्रेंड्स के साथ शूटर गेम्स खेला जा सकता है?
Roblox पर ऐसे कई शूटर गेम्स हैं, जिनमें प्लेयर्स टीम बनाकर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. Roblox पर फ़्रेंड्स के साथ खेलने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें.
किन डिवाइस पर Roblox के शूटिंग गेम्स खेले जा सकते हैं?
Roblox पर शूटिंग गेम्स कई डिवाइस पर खेले जा सकते हैं और इनमें कई अलग-अलग कंट्रोल सेटअप का इस्तेमाल किया जाता है. हर गेम के जानकारी पेज पर देखें कि वह आपके डिवाइस पर खेला जा सकता है या नहीं.
ज़्यादा जानने के लिए, कृपया Roblox की मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़ी शर्तें देखेंं.
क्या मुझे Roblox पर शूटर गेम्स खेलने के लिए, एक हाई-एंड PC की ज़रूरत पड़ेगी?
नहीं, आपको महँगे सेटअप की ज़रूरत नहीं है. Roblox की सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि इसे ऐसे बढ़िया तरीके से ऑप्टिमाइज़ किया गया है कि यह कई तरह के डिवाइस पर चल सकता है. इसलिए, Roblox पर सबसे अच्छे स्ट्रेटेजी गेम्स का मज़ा सीधे अपने स्टैंडर्ड कंप्यूटर, स्मार्टफ़ोन, टैबलेट या कंसोल पर लिया जा सकता है.
क्या ऐसे शूटिंग गेम्स हैं, जिन्हें अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर साथ खेला जा सकता है?
हाँ! Roblox पूरी तरह से क्रॉस-प्लैटफ़ॉर्म प्ले को सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि आप PC पर सबसे अच्छे शूटर गेम्स उन दोस्तों के साथ खेल सकते हैं, जो मोबाइल डिवाइस, VR हेडसेट या कंसोल पर हैं.