FAQ

Roblox हॉरर गेम्स कितने डरावने होते हैं?

हॉरर गेम्स कई तरह के हो सकते हैं, लेकिन उनमें एक बात आम होती है, वह यह कि वे डरावने होते हैं! इनमें आपको किसी डरावने घर में कुछ खोजना, किसी खतरनाक शख्स से जान बचाकर भागना या सैकड़ों ज़ॉम्बी से लड़ना पड़ सकता है. कुछ हॉरर गेम्स में आपको कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जो आपको हैरान कर देगा. इनमें आपको डराने वाले (ऐसे दिखने वाले)प्यारे या मिलनसार नज़र आने वाले शैतानी कैरेक्टर दिख सकते हैं.

क्या Roblox पर कोऑपरेटिव हॉरर गेम्स हैं?

ऐसे कई कोऑपरेटिव गेम्स हैं, जिनमें Roblox पर हॉरर एलिमेंट्स शामिल होते हैं. बात चाहे मिलकर बुराई को हराने की हो या साथ मिलकर बचने की कोशिश करने की हो, Roblox पर कई शानदार कोऑपरेटिव हॉरर गेम्स हैं. कहते हैं, जितना ज़्यादा उतना डरावना! Roblox पर दोस्तों के साथ खेलने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.

इस समय सबसे लोकप्रिय Roblox हॉरर गेम्स कौन से हैं?

Roblox पर मज़ेदार और दिलचस्प हॉरर गेम्स का एक लंबा इतिहास है, जिसमें प्लैटफ़ॉर्म पर कुछ सबसे बड़े गेम्स इसी कैटगरी से आते हैं. कुछ सबसे पॉप्युलर गेम्स Doors, Piggyऔर Dandy's World हैं.

क्या मुझे मुफ़्त में खेले जा सकने वाले Roblox हॉरर गेम्स मिल सकते हैं?

Roblox पर ज़्यादातर गेम्स मुफ़्त में खेले जा सकते हैं. अगर Roblox पर किसी गेम को खेलने से पहले उसे खरीदना ज़रूरी है, तो उसे खरीदने की कीमत एक्सपीरिएंस की जानकारी वाले पेज पर दिखेगी.

किन डिवाइसों पर Roblox के हॉरर गेम्स खेले जा सकते हैं?

Roblox पर हॉरर गेम कई डिवाइस पर खेले जा सकते हैं और इनमें कई अलग-अलग कंट्रोल सेटअप का इस्तेमाल किया जाता है. हर गेम का जानकारी पेज देखकर पता लगाएँ कि वह आपके डिवाइस पर काम करता है या नहीं. ज़्यादा जानने के लिए

, कृपया Roblox कीमोबाइल और कंप्यूटर से जुड़ी शर्तें देखेंं.

मुझे नुकीले दाँतों वाला, एक विशाल राक्षस कहाँ मिल सकता है?

क्या आपने अपने पीछे देखा है?