FAQ
Roblox पर हैलोवीन स्पॉटलाइट इवेंट क्या है?
हैलोवीन स्पॉटलाइट में Roblox के सबसे अच्छे हैलोवीन गेम और अपडेट्स का आनंद लें : शापित जंगल को एक्सप्लोर करें, नए रास्ते खोजें और गुरुवार, 23 अक्टूबर से सोमवार, 3 नवंबर तक चलने वाले रोमांचक चैलेंज में जीतकर एक्सक्लूसिव इनाम पाएँ. हैलोवीन स्पॉटलाइट हब में यहाँ शामिल हों.
Roblox पर हैलोवीन स्पॉटलाइट कब हो रही है?
हैलोवीन स्पॉटलाइट गुरुवार, 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे PDT पर शुरू होगी और सोमवार, 3 नवंबर को सुबह 9 बजे PDT पर खत्म होगी.
मैं Roblox पर हैलोवीन स्पॉटलाइट की चुनौतियों को कैसे पूरा करूँ?
Roblox का हैलोवीन स्पॉटलाइट पूरा करने और एक्सक्लूसिव UGC पाने के लिए :
- गेटवे खोजें : हैलोवीन स्पॉटलाइट हब में, Roblox में मौजूद हैलोवीन-थीम वाले फ़ीचर्ड गेम के गेटवे खोजें.
- Runes और की (Keys) हासिल करें : हैलोवीन-थीम वाले गेम अपडेट पूरे करके Runes या की (Keys) हासिल करें और अपने कर्स्ड कंपास पर नए पाथ अनलॉक करें.
- अपने Runes के साथ नए पाथ (या अपनी की (Keys) के साथ एलीट पाथ) खोजने के लिए, हैलोवीन स्पॉटलाइट हब पर वापस जाएँ.
- एक्सक्लूसिव अवतार ऐक्सेसरीज़ हासिल करने के लिए पाथ और एलीट पाथ पर मौजूद ट्रायल पूरे करें.
कर्स्ड कंपास क्या है और मैं उसका इस्तेमाल कैसे करूँ?
जंगल में दाखिल होने के बाद, प्लेयर्स कर्स्ड कंपास को इक्विप कर सकेंगे, जो अँधेरे में यूज़र्स को नए पाथ और एलीट पाथ खोजने में मदद करेगा. अपने कर्स्ड कम्पास पर नए पाथ अनलॉक करने के लिए, प्लेयर्स को पहले हैलोवीन-थीम वाले गेम अपडेट में हिस्सा लेकर रून्स और की (key) हासिल करनी होंगी.
रून्स क्या होते हैं और मुझे कैसे मिलेंगे?
रून्स की मदद से प्लेयर अपने कर्स्ड कंपास को अपग्रेड करके जंगल में अगला पाथ खोज सकते हैं। प्लेयर पाथ पर मौजूद ट्रायल को पूरा करके एक्सक्लूसिव अवतार ऐक्सेसरीज़ हासिल कर सकते हैं. रून्स हासिल करने के लिए, प्लेयर को पहले फ़ीचर्ड गेम में हैलोवीन-थीम वाले अपडेट पूरे करने होंगे. जब प्लेयर हैलोवीन स्पॉटलाइट हब पर लौटेंगे, तो उनके स्क्रीन पर उनके पास मौजूद रून्स की संख्या दिखाई जाएगी. जब प्लेयर के पास ज़रूरी संख्या में रून्स होंगे, तो वे अगला पाथ खोज सकते हैं. अगर प्लेयर के पास अतिरिक्त रून्स हैं, तो वे अगला पाथ खोजने के लिए अपने आप लागू हो जाएँगे.
'की (Keys)' क्या होती हैं और मुझे वे कैसे मिलेंगी?
'की (keys)' की मदद से प्लेयर अपने कर्स्ड कंपास को अपग्रेड करके जंगल में अगला एलीट पाथ खोज सकते हैं. प्लेयर एलीट पाथ पर मौजूद ट्रायल को पूरा करके ज़्यादा दुर्लभ और एक्सक्लूसिव अवतार ऐक्सेसरीज़ हासिल कर सकते हैं. 'की (Keys)' हासिल करने के लिए, प्लेयर को पहले फ़ीचर्ड गेम में हैलोवीन-थीम वाले अपडेट पूरे करने होंगे. जब प्लेयर हैलोवीन स्पॉटलाइट हब पर लौटेंगे, तो उनके स्क्रीन पर उनके पास मौजूद 'की (Keys)' की संख्या दिखाई जाएगी. जब प्लेयर के पास ज़रूरी संख्या में 'की (Keys)' होंगी, तो वे अगला एलीट पाथ खोज सकते हैं. अगर प्लेयर के पास अतिरिक्त 'की (Keys)' हैं, तो वे अगला एलीट पाथ खोजने के लिए अपने आप लागू हो जाएँगी.
क्या हैलोवीन स्पॉटलाइट को हब के बाहर से खेला जा सकता है?
हाँ. प्लेयर सीधे फ़ीचर किए गए गेम में जा सकते हैं और रून्स या 'की (Keys)' हासिल करने के लिए उन्हें हब से गुज़रने की ज़रूरत नहीं है.
क्या किसी भी प्लैटफ़ॉर्म पर हैलोवीन स्पॉटलाइट को खेला जा सकता है?
Roblox का हैलोवीन स्पॉटलाइट PC, मोबाइल और कंसोल प्लैटफ़ॉर्म पर खेलने के लिए उपलब्ध है.
अँधेरे में कोई मुझे देख रहा है, है न?
पीछे मुड़कर न देखें.